malti chauhan biography in hindi

malti chauhan biography in hindi आज का समय सोशल मीडिया का समय है। अभी के समय में यह आवश्यक नहीं कि एक्टिंग करने के लिए आप मुंबई का ही रुख करे। अब कोई भी व्यक्ति अपनी किसी भी कला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल सकता है। और एक तरह से यह अच्छा भी है जिन लोगो में कोई अच्छी कला होती है लोग उसे पसंद करते है और उन्हें फॉलो करते है। परन्तु हर किसी को यह रास नहीं आता। आजकल ऑनलाइन पैसा कमाना लोगो को सबसे आकर्षित करता है जिसकी कीमत कई लोगो को जान देकर चुकानी पड़ती है। आज के इस लेख में हम ऐसी ही यूटूबर मालती चौहान के बारे में बात करेंगे। जो कम समय में ही फेमस हो गयी थी और काफी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते थे।

विद्यापति जी

malti chauhan biography in hindi

मालती चौहान कौन है?

मालती चौहान up के संतकबीर नगर कि रहने वाली थी। इनकी शादी 2021 में कलि जगदीश पुर के विष्णु राज से हुआ था। और शादी के बाद से ही दोनों पति पत्नी सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी और डांस के वीडियो बना कर डालते थे। धीरे धीरे इनकी लोकप्रियता बढ़ते लगी और काफी लोग इन्हे फॉलो करने लगे। आज के समय में इनके 6 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है। परन्तु एक हादसे ने इनका जीवन ही पलट दिया।

मालती चौहान की डेथ कैसे हुई?

मालती चौहान और उनके पति विष्णु राज के बिच काफी समय से विवाद चल रहा था। विष्णु का कहना था कि मालती उन्हें धोखा दे रही थी और उसका अफेयर किसी अर्जुन वर्मा नाम के आदमी से था। और मालती के अनुसार विष्णु राज का अफेयर किसी राधिका नाम की लड़की से था। दोनों एक दूसरे पर इल्जाम लगाते रहते थे। और इन्ही सब विवादों के बीच मालती चौहान की लाश 23 नवम्बर को उनके ससुराल में फंदे से लटकता पाया गया। आनन फानन में उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया। परन्तु तब तक मालती चौहान की मृत्यु हो चुकी थी।

malti chauhan biography in hindi

परिचय

  • नाम                                          मालती चौहान
  • जन्म तिथि                               जनवरी 2000
  • उम्र                                           23 वर्ष
  • जन्म स्थान                              संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश
  • माता का नाम                           ज्ञात नहीं
  • पिता का नाम                            दीपचंद चौहान
  • पति का नाम                             विष्णु राज
  • बच्चे का नाम                            युवराज चौहान
  • प्रोफेशन                                   यूटूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
  • इनकम                                     1 लाख से 2 लाख मंथली
  • नेट वर्थ                                     अनुमानित 10 से 12 लाख
  • मृत्यु तिथि                                 23 नवम्बर 2023
  • पारुल गुलाटी का अनोखा काम
malti chauhan death real or fake in hindi

जब मालती चौहान की मृत्यु की खबर बाहर आई तब इस बात पर लोगो  को भरोसा ही नहीं हुआ। क्योकि कई बार मालती और विष्णु अपने वीडियो में अपनी मृत्यु का सीन दिखते रहते थे। ऐसे में यह बात लोगो के समझ में नहीं आ रहा था क्या सच में मालती की मृत्यु हो गयी है या वह वीडियो बना रहे है। पर इस बार यह सच था कि मालती का शव उनके ही घर में फंदे से लटकता पाया गया और मालती चौहान की सच में डेथ हो गयी है। न्यूज़ के अनुसार 22 नवम्बर की रात मालती कि तबियत कुछ ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने विष्णु को स्टूडियो में जाकर सोने को कहा और खुद अपने कमरे में खाना खाकर सोने चली गयी। जब सुबह मालती का बेटा जो उसकी सास के पास सो रहा था। वह रोने लगा तो विष्णु कि माँ मालती को जगाने आई। मालती द्वारा दरवाजा न खोले जाने पर उन्होंने खिड़की से झाक कर देखा तो मालती को पंखे से लटकता पाया। और पुलिस को खबर किया गया।

malti chauhan biography in hindi

कोंन है राधिका और अर्जुन वर्मा

मालती के वायरल ऑडियो के अनुसार काफी समय से उनके पति विष्णु राज और राधिका का अफेयर चल रहा है। जिसकी खबर मालती को तब लगी जब राधिका उनके घर रहने आई। मालती के वायरल ऑडियो अनुसार विष्णु ने उनसे यह कहा कि एक लड़की को अपने घर रखने वाले है जो उनके साथ वीडियो में काम करेगी और घर के काम में भी उनका हाथ बताएगी। परन्तु मालती के अनुसार वह लड़की और विष्णु के बिच अवैध रिश्ता था। इसलिए विष्णु ने उसे अपने घर में रखा था।
अर्जुन मालती का ही मुंहबोला भाई है जिसे मालती ने राखी भी बाँधी थी। परन्तु विष्णु के अनुसार कुछ समय के बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया था और विष्णु ने मालती की शादी अर्जुन से करवा दी थी। लेकिन मालती के ऑडियो के अनुसार यह सब नाटक था उन्हें लगा सूटिंग हो रहा है। पर विष्णु ने शादी को हमेशा ही सच बताया।

निष्कर्ष

हमने इस लेख के माध्यम से पाठको को मालती चौहान के जीवन के बारे में बताने का प्रयास किया है। कैसे उन्हें छोटी सी उम्र में सब कुछ मिला पर कारन कोई भी हो उनका जीवन उन से छीन गया। पर अब वह जहा कही भी हो भगवान् उनकी आत्मा को शांति दें। लेख में कुछ त्रुटि हो सकता है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top