सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है
आजकल के आधुनिक युग में हर कोई सुंदर दिखना चाहता और इसके लिए लोग अपने कपडे, मेकअप, और बालो में कई तरह के प्रयोग करते है। कपड़े हमारे जीवन में हमारे व्यक्तित्व को निखारने का काम करता है। इसके लिए यह आवश्यक है की हम सही रंग के कपड़ो का चुनाव करे। हमें रंगो का चुनाव हमेशा अपनी त्वचा के रंग को ध्यान में रख कर ही करना चाहिए। सांवले रंग के लोगो को यह परेशानी अधिक होती है उनके मन में हमेशा ही यह सवाल रहता है कि सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है या फिर उनके ऊपर कोई कलर अच्छा नहीं लगता। तो आज हम सांवले लोगो की इसी परेशानी को कम करने का प्रयास करेंगे। आज हम कुछ ऐसे रंगो की बात करेंगे जो आपकी सांवली सलोनी त्वचा पर खूब जचेंगे।
मस्टर्ड
सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है इस पहला जवाब है मस्टर्ड पीले रंग का मस्टेड सेड सांवले रंग के लोगो पर काफी अच्छा लगता है।यदि आपको ब्राइट कलर का शौक़ है तो मस्टर्ड कलर आपके लिए बिलकुल परफेक्ट चुनाव हो सकता है। यह कलर आप पर अच्छा तो लगेगा ही साथ ही यह आपके चेहरे पर ग्लो भी ले आता है
![सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है 1 सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है।](https://allinallwomen.com/wp-content/uploads/2023/03/maxresdefault-You-Tube-1024x576.jpg)
डार्क मेहरून
वैसे तो डार्क मेहरून कलर हर स्किन टोन पर सूट करता है। लेकिन सांवले स्किन टोन पर यह कलर काफी जांचता है। आप इस कलर का चुनाव शादी या किसी भी फंशन के लिए कर सकती है।
![सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है 2 सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है।](https://allinallwomen.com/wp-content/uploads/2023/03/prothomalo-english_import_media-1024x576.jpg)
रॉयल ब्लू
![सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है 3 सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है।](https://allinallwomen.com/wp-content/uploads/2023/03/Vogue-India-1024x576.jpg)
डार्क ग्रीन
ऐसे तो ग्रीन कलर का हर शेड अच्छा लगता है पर डार्क ग्रीन की बात ही अलग होती है यह कलर सांवले रंग के लोगो पर काफी अच्छा लगता है। डार्क ग्रीन कलर इंडियन और वेस्टन दोनों ही ड्रेस के लिए परफेक्ट है। चाहे आप साडी पहने या one पीस यह कलर दोनों ही स्टाइल में अच्छा लगेगा।
![सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है 4 सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है।](https://allinallwomen.com/wp-content/uploads/2023/03/Wadding-Bazaar-1024x634.jpg)
ऊपर हमने कुछ डार्क कलर के बारे में बताया है जो सांवली स्किन पर खूब खिलते है। यह कलर किसी भी फक्शन में पहने के लिए तो अच्छे है ही साथ ही इन्हे डेली वियर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
लाइट कलर जो सावली सलोनी स्किन पर खूब जचते है।
सी ग्रीन
ग्रीन का यह शेड सिंपल और सोबर माना जाता है। गर्मियों के लिए तो यह कलर परफेक्ट होता है। सांवले रंग के लोगो को गर्मियों में सी ग्रीन रंग के कपडे जरूर Try करना चाहिए ये मेरा व्यक्तिगत अनुभव भी है।
![सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है 5 सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है।](https://allinallwomen.com/wp-content/uploads/2023/03/Sahifits.jpg)
ऑफ वाइट
सावले रंग के लोगो को वाइट की जगह ऑफ वाइट पहनना चाहिए ऑफ वाइट आपके ऑफिस और मीटिंग के लिए बिलकुल परफेक्ट चॉयस होगा वाइट आपकी स्किन को और डार्क दिखा सकता है इसलिए वाइट की जगह आप ऑफ वाइट पहने।
![सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है 6 सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है।](https://allinallwomen.com/wp-content/uploads/2023/03/Peachmode-1024x1024.jpg)
कोरल
कोरल बहुत खूबसूरत कलर होता है और इसका लाइट शेड साँवले रंग के लोगो पर काफी अचछा लगता है। यह कलर गर्मी के लिए बेस्ट ऑप्शन है अगर आप वेस्टन ड्रेस पहने की शौकीन है तो इस कलर के टॉप , one पीस जरूर पहने ये आपको काफी कूल लुक देंगे।
![सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है 7 सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है।](https://allinallwomen.com/wp-content/uploads/2023/03/Ali-Express.jpg)
लाइट ग्रे
लाइट ग्रे कलर भी लाइट कलर में एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।यह कलर आपके फॉर्मल ड्रेस के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। डेली ऑफिस वियर में आप इस कलर को शामिल कर सकती है। साथ ही इस कलर की साडी भी सावले कलर पे काफी अच्छा लगता है।
![सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है 8 सांवले रंग पर कौन सा कलर अच्छा लगता है।](https://allinallwomen.com/wp-content/uploads/2023/03/Pinterest.jpg)
इस लेख में हमने आपको कुछ ऐसे कलर बारे में बताया जो सावले रंग के लोगो पर बहुत अच्छा लगता है। दुनिया में हर रंग सुन्दर है पर यदि हम अपने रंग के हिसाब से कपड़े पहने तो हमारा रंग और खिल के आता है। सही रंग के कपड़ो का चुनाव ना आपको सुंदर बनता है बल्कि आप में आत्मविश्वास भी पैदा कर देता है। इसलिए यह आवश्यक है की हम आपने स्किन टोन के हिसाब से कपड़ो के रंगो का चुनाव करे.
FAQ